पंचकूला में भव्य योग साधना शिविर का आयोजन, योग के साथ वृक्षारोपण व फल वितरण

 पंचकूला में भव्य योग साधना शिविर का आयोजन, योग के साथ वृक्षारोपण व फल वितरण



पंचकूला, 9 अगस्त: द लायंस क्लब ऑफ पंचकूला चैंपियंस एवं Energetic Yoga Parivar, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान तथा Patanjali Yog Samiti, Panchkula के सहयोग से यवनिका पार्क, सेक्टर-5 में भव्य योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Lion Dr. Surender Singla, President, Lions Club Panchkula Champions के नेतृत्व में किया गया। शिविर में परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जयदीप आर्य, चेयरमैन, हरियाणा योग आयोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री विनोद बजाज जी, प्रमुख Energetic Yoga Parivar एवं योग शिक्षक ने उपस्थित लोगों को योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।


कार्यक्रम में Lion Naveen Kansal, Region Chairperson एवं LCIF Admin Coordinator, Lion Gagan Kalra, IPP एवं Zonal Chairperson, Lion Amit Singla, Secretary, Lion Sachin Agarwal, Member तथा Lion Rakesh Garg, President, Lions Club Zirakpur Champion सहित Lions Club Panchkula Champions के अन्य सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री विनोद बजाज जी ने Lions International की सदस्यता ग्रहण की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।


योग साधना शिविर के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच फलों का वितरण भी किया गया। Lion Dr. Surender Singla ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, Lions सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग, सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रयास समाज को स्वस्थ, सकारात्मक एवं जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Post a Comment

0 Comments